Saturday, April 18, 2026
Breaking

बाबा ताजुद्दीन के सालाना उर्स की तैयारी को लेकर प्रशासन की समीक्षा बैठक ।

👉 १०३ वें सालाना उर्स की तैयारी…

नागपुर,८ जूलै २०२५ : हजरत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के १०३ वें सालाना उर्स की तैयारी को लेकर ताजबाग ट्रस्ट कार्यालय में प्रशासकीय अधिकारियो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का 103 वां सालाना उर्स दिनांक 18 जुलाई 2025 से आरंभ होने जा रहा है. यह एक अति महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक अवसर है, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन के लिए आते है। उक्त अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए ही इस समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक में पुलिस विभाग, एनआईटी, महानगरपालिका, फायर, स्वस्थ्य विभाग, बिजली विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के सचिव ताज अहमद राजा ने की. बैठक में प्रमुख रूप से परिमंडल ४ की डीसीपी रश्मिका राव, एसीपी नरेंद्र हिवरे, एसीपी माधुरी बाविस्कर, सक्करदरा के पीआई अतुल मोहनकर, पीआई मुकुंद ठाकरे, एनआईटी दक्षिण नागपुर के विभागीय अधिकारी एपी बागड़े, महानगरपालिका के डी.आर.टेकाम, जलापूर्ति एनएमसी के जवाहर नायक, एमएससीडीसीएल विभाग के प्रवीण तेलंग, धीरज बारापात्रे, एनसीसी के संतोष पाटिल, तुषार ढोरे सहित ट्रस्ट के ट्रस्टी हाजी फ़ारूकभाई बावला, हाजी इमरान खान ताज़ी, मुस्तफाभाई टोपीवाला उपस्थित थे।

बैठक में ट्रस्ट के सचिव ताज अहमद राजा ने संबंधित विभागों को उर्स में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी. बैठक में आरोग्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप निशुल्क लगाया जाने, एम्बुलेंस, चिकित्सकों की व्यवस्था करने सहित महानगर पालिका द्वारा यात्रियों के लिए तीन डोम बनाने, शौचालय, सफाई, आवश्यक मार्गों पर बैरिकेडिंग करने, डामरीकरण, जलापूर्ति, आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति करने की मांग रखी गई. बिजली की अखंडित सेवा को लेकर चर्चा हुई. इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यातायात विभाग के सामने सुझाव रखे गए. पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की।

ताज अहमद राजा (सचिव हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट नागपूर)

RELATED ARTICLES
Recent News
Milind P. Naranje
Chief Editor
95954445469595444546
Prashik M. Naranje
Sub Editor
70666884887066688488
Most Popular